ब्रेकिंग न्यूज़: घोन्सा खदान में कोयला फिटिंग-लोडिंग में कथित धांधली, नियमों की अनदेखी के आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़: घोन्सा खदान में कोयला फिटिंग-लोडिंग में कथित धांधली, नियमों की अनदेखी के आरोप

वणी | आबीद हुसेन

वणी नॉर्थ क्षेत्र की घोन्सा खदान में कोयला फिटिंग एवं लोडिंग कार्य में गंभीर अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि कोयला फिटिंग का ठेका (टेंडर) समाप्त होने के बावजूद निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, टेंडर समाप्त होने के बाद नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने तक कोयला फिटिंग एवं लोडिंग का कार्य वेकोलि के अपने टिपर एवं पेलोडर के माध्यम से किया जाना चाहिए। लेकिन आरोप है कि घोन्सा खदान प्रबंधन द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए रोड सेल के लिए खदान में प्रवेश करने वाले ट्रकों से ही कोयला स्टॉक से लोड कराकर फिटिंग कराई जा रही है। इसके एवज में संबंधित ट्रक संचालकों से पैसे वसूले जाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों का यह भी दावा है कि पिछले महीने टेंडर की अंतिम तिथि के दौरान निर्धारित समय सीमा रात 10 बजे तक होने के बावजूद खदान में रात 12 बजे से 1 बजे तक भी लोडिंग जारी रखी गई। आरोप है कि इस दौरान भी रोड सेल से जुड़े वाहन संचालकों से अवैध रूप से राशि ली गई।

बताया जा रहा है कि आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को भी कथित रूप से अवैध तरीके से कोयला फिटिंग एवं लोडिंग का कार्य जारी है।

इस पूरे मामले में नोडल अधिकारी, खदान प्रबंधक तथा सुरक्षा अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप लगाने वालों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Latest

काळे लेआउटमधील इमारतीत परवानगीच्या अटींचे उल्लंघन करून रुग्णालय सुरू करण्याचा प्रयत्न?; चौकशीची मागणी

काळे लेआउटमधील इमारतीत परवानगीच्या अटींचे उल्लंघन करून रुग्णालय सुरू...

कोलारपिपरी खदान में बायोमेट्रिक हाजिरी पर सवाल; कुछ कर्मचारियों के ड्यूटी किए बिना चले जाने का आरोप

कोलारपिपरी खदान में बायोमेट्रिक हाजिरी पर सवाल; कुछ कर्मचारियों...

Newsletter

spot_img

Don't miss

लाल पुलिया येथे कोळसा वाहतुकीत ई-वे बिलाचा संशयास्पद प्रकार; जीएसटी चोरीची शक्यता?

कोळसा वाहतुकीदरम्यान ई-वे बिलाच्या नियमांचे उल्लंघन होत असल्याचा गंभीर...
spot_imgspot_img

काळे लेआउटमधील इमारतीत परवानगीच्या अटींचे उल्लंघन करून रुग्णालय सुरू करण्याचा प्रयत्न?; चौकशीची मागणी

काळे लेआउटमधील इमारतीत परवानगीच्या अटींचे उल्लंघन करून रुग्णालय सुरू करण्याचा प्रयत्न?; चौकशीची मागणी वणी : वणी शहरातील ब्राह्मणी रोडवरील काळे लेआउट येथील शिट क्र. ९५/३,...

कोलारपिपरी खदान में बायोमेट्रिक हाजिरी पर सवाल; कुछ कर्मचारियों के ड्यूटी किए बिना चले जाने का आरोप

कोलारपिपरी खदान में बायोमेट्रिक हाजिरी पर सवाल; कुछ कर्मचारियों के ड्यूटी किए बिना चले जाने का आरोप वणी : वणी नॉर्थ एरिया की कोलारपिपरी कोयला...

पुसद येथील महावितरणचे कार्यकारी अभियंता चार लाखांची लाच घेताना ACBच्या जाळ्यात २० लाखांच्या नऊ वर्क ऑर्डरसाठी २० टक्के कमिशनची मागणी; विद्युत भवनातील क्वार्टरमध्ये...

पुसद येथील महावितरणचे कार्यकारी अभियंता चार लाखांची लाच घेताना ACBच्या जाळ्यात २० लाखांच्या नऊ वर्क ऑर्डरसाठी २० टक्के कमिशनची मागणी; विद्युत भवनातील क्वार्टरमध्ये धडक कारवाई पुसद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here